Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पीछे छोड़ा

सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पीछे छोड़ा
, बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (15:05 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
 
संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है और वह पहले स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में भारत और चीन के बाद अमेरिका, इंडोनेशिया और पाकिस्तान का नंबर है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की नई रिपोर्ट के अनसार, भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 (वर्ष) आयु वर्ग की, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 आयु वर्ग की और सात प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है।
 
यूएनएफपीए की भारत की प्रतिनिधि और भूटान की ‘कंट्री डायरेक्ट’ एंड्रिया वोज्नार ने कहा कि भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रूप में देखा जाना चाहिए। देश की सबसे अधिक 25.4 करोड़ आबादी युवा (15 से 24 वर्ष के आयुवर्ग) है... यह नवाचार, नई सोच और स्थायी समाधान का स्रोत हो सकती है।
 
भारत की जनसंख्या से जुड़े रोचक तथ्य : 
  • जिस गति से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है। यह 2100 में 1.5 बिलियन हो जाएगी।
  • मुंबई की लोकल ट्रैन में प्रतिदिन 75 लाख लोग सफर करते हैं जो कई देशों की संख्या से भी ज्यादा है।
  • भारत, चीन और अमेरिका; इन तीन देशों में विश्व की 40 प्रतिशत आबादी रहती है।
  • जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसकी जनसंख्या 22 करोड़ है। जो ब्राजील की जनसंख्या से भी अधिक है।
  • अगर हम अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान और पाकिस्तान की जनसंख्या को मिला दें तो कुल जनसंख्या भारत की जनसंख्या के बराबर रहेगी।
  • भारत के पास विश्व के कुल भूभाग का मात्र 2.4 प्रतिशत ही है पर इस पर दुनिया की कुल जनसंख्या में से 17 प्रतिशत जनसंख्या रहती है।
  • ऐसा माना जाता है कि भारत में प्रति सेकंड एक शिशु पैदा होता है, इस आधार पर हम कह सकते हैं कि प्रतिदिन भारत में 57685 बच्चे जन्म लेते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Karnataka Elections: मोदी व योगी समेत भाजपा के 40 स्टार प्रचारक उतरेंगे चुनावी मैदान में