Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों और कैदियों की सूची का किया आदान-प्रदान

Webdunia
रविवार, 2 जनवरी 2022 (00:04 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और भारत ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का शनिवार को आदान-प्रदान किया। दरअसल, दोनों देशों के बीच शत्रुता बढ़ने पर इन प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं किया जा सकता है। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह वार्षिक रस्म 3 दशकों से भी पुरानी है।

बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने अपने-अपने यहां कैद रखे गए एक-दूसरे के नागरिकों की सूची का भी आदान-प्रदान किया, जिनमें आम आदमी, रक्षाकर्मी और मछुआरे शामिल हैं। पाकिस्तान में स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों एवं केंद्रों की सूची यहां विदेश मंत्रालय में आधिकारिक रूप से भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को शनिवार को सौंपी गई।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में कहा है कि इसी तरह, नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी। पाकिस्तान ने अपने यहां कैद 628 भारतीयों की सूची इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के साथ साझा की। इनमें 557 मछुआरे भी शामिल है।

बयान के मुताबिक, भारत सरकार ने भी अपने देश में कैद में रखे गए 355 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के साथ साझा की। इनमें 73 मछुआरे भी शामिल हैं। मई 2008 में हस्ताक्षर किए गए राजनयिक संपर्क समझौता के प्रावधानों के तहत ये सूची आदान-प्रदान की जाती है। इस समझौते के तहत दोनों देश हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को व्यापक सूची साझा करते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवात दाना से ओडिशा को कितना नुकसान?

ग़ाज़ा में उपचार के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल रही अनुमति

चक्रवात दाना से बंगाल में तबाही, भारी बारिश और तेज हवाओं ने ली 4 की जान

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित इनामी गैंगस्टर के पैर में मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

આગળનો લેખ
Show comments