Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़ और हरियाणा में हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, जानें आपके राज्य में कितनी बदली कीमत

Webdunia
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (11:03 IST)
नई दिल्‍ली। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.60 रुपए बढ़कर 103.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.59 रुपए की तेजी के साथ 96.55 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा हरियाणा में पेट्रोल 0.28 रुपए सस्ता हुआ है 97.24 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है जबकि डीजल 90.08 प्रति लीटर पर मिल रहा है। पंजाब, ओडिशा व उत्तर प्रदेश में भी ईंधन कुछ सस्ता हुआ है।
 
कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 2.94 डॉलर बढ़कर 83.92 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 2.07 डॉलर की बढ़त के साथ 74.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments