Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कई राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की चेतावनी

कई राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की चेतावनी
, रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (21:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रहने की संभावना है।

अगले 2 दिनों तक यह स्थिति पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा में देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और पंजाब व बिहार में सर्दी के लिहाज से अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने ट्‍वीट में बताया कि अलग-अलग इलाकों में अगले 2 दिनों में सर्दी और बढ़ जाएगी। पंजाब और बिहार में अगले 24 घंटे के अंदर ठंड बढ़ेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी। उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों तक सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लता मंगेशकर के जीवन से 8 अंक का था नजदीकी रिश्ता, अंतिम सफर तक जारी रहा