Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा को वोट नहीं दिया तो नरक में जाओगे, भाजपा सांसद का सनसनीखेज बयान

Webdunia
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (19:11 IST)
Telangana BJP MP D. Arvind: निजामाबाद के लोकसभा सदस्य डी. अरविंद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के बाद भी यदि लोग भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे तो वे नरक में जाएंगे। 
 
इस वीडियो में भाजपा सांसद अरविंद (तेलंगाना में) विजय संकल्प यात्रा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए और उनसे यह अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं ‘जो हाथ आपको खिला रहा हो, उसे मत काटिए।’
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर गुरुवार को मुहर!, पढ़िए संभावित उम्मीदवारों की पूरी सूची
मुफ्त भोजन, मुफ्त गैस : वीडियो में भाजपा सासंद को यह कहते हुए देखा जा सकता है, आपको मुफ्त भोजन, मुफ्त गैस मिल रही है, अच्छे स्कूल खोले जा रहे हैं। वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) आपके स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। वह शादियों के लिए पैसे भेज रहे हैं। वह एसएचजी (स्वयं सहायता समूहों) को ऋण दे रहे हैं। यह नरेन्द्र मोदी ही हैं, जिन्होंने तीन तलाक को समाप्त किया तथा आपका आत्मसम्मान सुनिश्चित किया।
 
आप स्वर्ग नहीं जाएंगे : वह यह भी कहते हैं कि इन सब बातों के बाद भी, यदि आप कांग्रेस या बीआरएस को वोट देते हैं तो ‘ऊपरवाला’ आपको नरक में ले जाएगा। आप स्वर्ग में नहीं जाएंगे। मैं कह रहा हूं कि आप नरक में जाएंगे। अरविंद से इस टिप्पणी के संबंध में संपर्क नहीं किया जा सका है।
ALSO READ: राज्यसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा का खेला, लोकसभा की आधा दर्जन सीटों पर होगा फायदा
उन्होंने जनसभा से अपील की कि यदि वे स्वर्ग जाना चाहते हैं तो उन्हें उन लोगों का समर्थन और उनके पक्ष में वोट डालना चाहिए जो देश को सेवाएं दे रहे हैं और उसे सुरक्षित बना रहे हैं। उनका इशारा भाजपा की ओर था। उन्हें भीड़ से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अन्यथा ईश्वर भी आप लोगों को माफ नहीं करेगा।’
 
कौन हैं असली गद्दार : अरविंद एक अन्य वीडियो में भी नजर आए जिसमें वह कह रहे हैं कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए अन्यथा वे नरक में जाएंगे। इसी वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि असली गद्दार तो वे हैं जो हिंदू समाज से आते हैं, लेकिन भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं।
 
एक अन्य वीडियो में अरविन्द कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आप नोटा को वोट दो, कार को वोट दो या फिर हाथ को वोट डाला, जीतूंगा तो मैं ही। आएगा तो मोदी। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments