Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

BYJU'S के वित्तीय खुलासे की पड़ताल कर रहा है ICAI

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (00:01 IST)
मुंबई। लेखा परीक्षकों के शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) ने कहा है कि वह शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू (BYJU'S) द्वारा किए गए वित्तीय खुलासे की पड़ताल कर रही है। आईसीएआई ने कहा कि बायजू से जुड़े कुछ मुद्दे हैं, जिन पर विचार करने की जरूरत है।

लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने पिछले दिनों शिक्षा क्षेत्र की इस स्टार्टअप की वित्तीय स्थिति के बारे में चिंता जताई थी। गौरतलब है कि बायजू ने हाल के वर्षों में अपने संचालन का तेजी से विस्तार किया है। आईसीएआई के अध्यक्ष देवाशीष मित्रा ने कहा कि संस्थान को बायजू से जुड़े मुद्दों के बारे में पता है।

उन्होंने कहा कि हमें कंपनी में कोई गंभीर चूक नहीं दिख रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसके साथ वित्तीय खुलासे से जुड़े कुछ मुद्दे हैं। एफआरआरबी (वित्तीय रिपोर्टिंग समीक्षा बोर्ड) भी इस मामले को देख रहा है। बायजू को मार्च, 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 4,588 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की आय 2,428 करोड़ रुपए रही थी।

चिदंबरम ने इस साल अक्टूबर में बायजू के वित्तीय आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए आईसीएआई से अनुरोध किया था। उन्होंने मित्रा को लिखे एक पत्र में कहा था कि वित्त वर्ष 2020-21 में बायजू के वित्तीय आंकड़े कई तरह के संदेह पैदा करते हैं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments