Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Delhi : स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले IAS संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (00:50 IST)
नई दिल्ली। पालतू कुत्ता टहलाने के लिए दिल्ली सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव खिरवार शाम पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है। IAS संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर किया गया है। जबकि संजीव खिरवार की पत्नी IAS रिंकू दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया।

आरोप है कि संजीव खिरवार शाम को अपने कुत्ते के साथ त्यागराज स्टेडियम वॉक करने आते थे जिस कारण खिलाड़ियों और कोच को प्रैक्टिस नहीं करने दी जाती थी। प्रैक्टिस नहीं होने से परेशान कुछ खिलाड़ियों ने अपना ट्रांसफर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में करवा लिया। मीडिया में आई खबर में दावा किया गया था कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए सामान्य समय से पहले बंद कर दिया जाता है ताकि खिरवार अपने कुत्ते को घुमा सकें।

दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में संचालित किए जाने वाले दक्षिण दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एथलीट और उनके कोच कुछ समय से शिकायत कर रहे थे कि उन्हें शाम सात बजे तक ट्रेनिंग खत्म करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इसके पीछे कारण आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार का कुत्ता घुमाना है। खबर वायरल होने के बाद केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की। संजीव खिरवार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

 
गृह मंत्रालय ने मांगी थी रिपोर्ट : आधिकारिक सूत्रों के अनुसार खिरवार और उनकी पत्नी द्वारा त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं का दुरुपयोग किए जाने से संबंधित खबरों पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने शाम को तथ्यात्मक स्थिति पर गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद मंत्रालय ने उनके तबादले का आदेश दिया। सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments