Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ढांचा ढहाने वालों में मैं भी शामिल था : वेदांती

ढांचा ढहाने वालों में मैं भी शामिल था : वेदांती
लखनऊ। , मंगलवार, 30 मई 2017 (12:20 IST)
लखनऊ। वरिष्ठ हिन्दुत्ववादी नेता महंत राम विलास वेदान्ती ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने वालों में वह भी शामिल थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
 
अयोध्या के बाबरी मामले की सुनवाई के सिलसिले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होने आए वेदांती ने कहा, 'अयोध्या में विवादित ढांचे की मीनार गिराने वालों में मैं भी शामिल था।'
 
वेदांती ने कहा कि आडवाणी और जोशी निर्दोष हैं। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
 
ALSO READ: लालकृष्ण आडवाणी से मिले योगी आदित्यनाथ
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कोई नहीं रोक सकता : भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कोई नहीं रोक सकता। बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के लिए आए महाराज ने कहा कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मैंने कुछ गलत नहीं किया है। वस्तुत: मैं सौभाग्यशाली हूं। धरती की कोई ताकत अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक पाएगी।
 
उन्होंने कहा कि अब इस बारे में और बहस नहीं होनी चाहिए क्योंकि जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था, आज वे ही राम भक्त हो गए हैं .. मुसलमान खुद इसके लिए आगे आ रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लालकृष्ण आडवाणी से मिले योगी आदित्यनाथ