Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

होयसल के पवित्र मंदिर समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, भारत में अब 42 स्थल

होयसल के पवित्र मंदिर समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल, भारत में अब 42 स्थल
नई दिल्ली , मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (00:46 IST)
Hoysala Temple in World Heritage List: कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ - बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने सोमवार को ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत के लिए गर्व का पल करार दिया।
 
इससे एक दिन पहले संगठन ने पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की घोषणा की थी। शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी। यूनेस्को ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारत में कर्नाटक के ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। बधाई।
यह निर्णय सऊदी अरब के रियाद में जारी विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि भारत के लिए और भी गौरव की बात। होयसल के शानदार पवित्र मंदिरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। होयसल मंदिरों की शाश्वत सुंदरता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों के असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण है।
 
यूनेस्को की घोषणा के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि एक और अच्छी खबर आ रही है। हमारी पारंपरिक कला और वास्तुकला के लिए एक और मान्यता। ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ यूनेस्को की संभावित सूची में अप्रैल, 2014 से ही शामिल थे। भारत ने इसे वर्ष 2022-23 के लिए विश्व धरोहर के रूप में विचार के लिए नामांकन के रूप में भेजा था।
 
अब धरोहर सूची में भारत के 42 स्थल : एएसआई ने कहा कि कर्नाटक में ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने से भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। एएसआई ने एक बयान में कहा, 'यह पूरे भारत के लिए बेहद खुशी और जश्न का अवसर है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

75 फीसदी से ज्‍यादा साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी के हुए, रिसर्च में हुआ खुलासा