Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

70 घंटे काम की सलाह देने वाले Narayan Murthy खुद कितने घंटे करते हैं काम?

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (15:23 IST)
इंफोसिस Infosys के संस्‍थापक और इसके मालिक नारायण मूर्ति ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिस पर जमकर बहस हो रही है। उन्‍होंने कहा है कि चीन को पीछे छोड़ने के लिए भारत के युवाओं को हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भारत में वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।

नारायण मूर्ति के इस बयान से कुछ लोग सहमत हैं तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों ने कहा है कि इतने घंटे काम करने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

कितने घंटे काम करते हैं मूर्ति : इस पूरी बहस के बीच इसी बीच नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने बताया कि उनके पति हफ्ते में कितने घंटे काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुधा मूर्ति ने बताया कि नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 80 से 90 घंटे काम किया है। इसलिए वो इतने घंटे से कम काम करना नहीं जानते।

नारायण मूर्ति ने देश की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम के फॉर्मूले की सलाह देकर एक बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया विशेषज्ञों और कई अन्य लोगों ने मूर्ति के फॉर्मूले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, कुछ लोगों ने इस बात पर जोर दिया है कि इस तरह के रूटीन से दिल से संबंधी समस्याएं और तनाव संबंधी जटिलताएं पैदा होंगी। नारायण मूर्ति के बयान पर पत्नी सुधा ने कहा कि उनके पति ने हफ्ते में 80 से 90 घंटे काम किया है। इसलिए वह इतने घंटे से कम काम करना जानते नहीं है। वो वास्तविक कड़ी मेहनत में विश्वास करते हैं और उन्होंने वैसा ही जीवन जिया। इसलिए उन्होंने वही बताया जो उन्हें महसूस हुआ।

बता दें कि नारायण मूर्ति ने कुछ दिन पहले 3one4 कैपिटल के पॉडकास्ट में भारत की कम उत्पादकता पर एक बयान दिया था। मूर्ति ने युवा श्रम के विषय पर बात की और कहा कि उनका मानना ​​है कि युवाओं को देश की उत्पादकता बढ़ाने के लिए हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए, जो उनके अनुसार दुनिया में सबसे कम है। चीन जैसे देश से प्रतिस्पर्धा करने के लिए, देश के युवाओं को अतिरिक्त घंटे काम करना होगा जैसा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान और जर्मनी ने किया था।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

આગળનો લેખ
Show comments