Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गृह मंत्रालय ने 42 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

गृह मंत्रालय ने 42 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला
, बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (23:58 IST)
नई दिल्ली। बड़े फेरबदल के तहत गृह मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 अधिकारियों का तबादला कर नई तैनाती दी गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस के तेजतर्रार IPS प्रमोद कुशवाहा का अरुणाचल प्रदेश तो संजीव कुमार यादव स्पेशल सेल का तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर के 42 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नई तैनाती दी गई है।

इन 42 अधिकारियों में से पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह और संजीव कुमार यादव, जिन्होंने आतंकवाद से जुड़े कई मामलों को संभाला है, को क्रमशः अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में कहा गया, हरगोविंदर सिंह (1997 बैच), अंकित कुमार सिंह (2013), राजा बंथिया (2014), हेमंत तिवारी (2014), कुशल पाल सिंह (2014) और हर्ष इंदौरा (2016) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राजस्थान में होगी अध्यापक भर्ती परीक्षा, कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर भर्ती एजेंसी नियुक्त