Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिंदू न खाएं बकरी का मांस, नेताजी के पड़पोते के ट्वीट पर बवाल

हिंदू न खाएं बकरी का मांस, नेताजी के पड़पोते के ट्वीट पर बवाल
, शनिवार, 28 जुलाई 2018 (15:12 IST)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पड़पोते और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने बीफ (गोमांस) बैन पर तंज कसते हुए कहा कि अगर लोगों को बीफ खाने पर मारा जाता है तो उन्हें बकरी खाना भी छोड़ देना चाहिए। 
 
बोस ने ट्वीट किया- 'अगर लोगों को बीफ खाने पर मारा जाता है, तो उन्हें बकरी खाना भी छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधीजी मेरे दादा शरतचंद्र बोस के घर कोलकाता के वुडबर्नपार्क में रुका करते थे। वह गाय का दूध मांगते थे, इसी उद्देश्य से घर में दो बकरियां लाई गई थी। गांधीजी भी बकरी का दूध पिया करते थे। अगर आप बकरी का दूध पीते हैं तो उसे माता मानों। हिंदुओं बकरी का मांस खाना बंद करों।
 
webdunia
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्‍यक्ष बोस के इस ट्वीट पर त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय ने सख्‍त आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि न तो आपके परदादा ने और न महात्मा गांधी ने कभी कहा कि वह हिंदुओं के संरक्षक है। हम हिंदू गाय को माता मानते हैं बकरी को नहीं। कृपया कर ऐसा न करें।
 
webdunia
इस पर बोस ने कहा कि मेरे इस ट्वीट को बारीकी से समझा जाए पूरा देश इस तरह की हिंसा और लिंचिंग की घटनाओं से स्तब्ध है।
 
उन्होंने कहा कि अगर आप बीफ खाने पर लोगों पर हमले करेंगे तो बकरी का गोश्‍त खाना भी छोड़ना होगा क्‍योंकि गांधी जी उसका दूध पीते थे। अगर आप बकरी का दूध पीते हैं तो उसे माता का दर्जा दीजिए। धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लोकसभा 2019 चुनाव में भाजपा लेगी हिंदुत्व का सहारा, योगी-अमित शाह ने चला 'कुंभ कार्ड'