Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर निशाना साधकर 'पाप' किया : हिमंत विश्व शर्मा

Webdunia
शनिवार, 19 नवंबर 2022 (23:15 IST)
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वीर सावरकर पर निशाना साधकर 'पाप' करने का आरोप लगाया और कहा कि जिन्होंने देश के लिए कोई योगदान नहीं दिया, उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों पर सवाल नहीं करना चाहिए।

शर्मा ने कहा, सावरकर ने जेल में कई साल गुजारे। जो लोग उन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उन्होंने देश के लिए किया ही क्या है। सावरकर के योगदान पर सवाल खड़ा करना पाप है, राहुल गांधी को यह पाप नहीं करना चाहिए।

अहोम जनरल लाचित बोड़फुकन के 400वें जयंती समारोह से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि मुगल कभी भी पूर्वोत्तर एवं दक्षिण भारत को नहीं जीत पाए। जनरल लाचित बोड़फुकन का 400वां जयंती समारोह राष्ट्रीय राजधानी में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, इतिहास को फिर से लिखने की जरूरत है, क्योंकि वामपंथी इतिहासकारों ने इसे विकृत किया और ऐसा दर्शाया है कि मुगल सम्राटों ने पूरे भारत पर विजय प्राप्त कर ली थी। वे पूर्वोत्तर भारत असम तथा दक्षिण भारत को कभी नहीं जीत पाए।

उन्होंने कहा कि यह वामपंथी साजिश थी जिसके तहत यह दर्शाया गया कि पूरे भारत को मुगलों ने हरा दिया। शर्मा ने कहा कि उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से इतिहास की पुस्तकों में बोड़फुकन को शामिल करने का अनुरोध किया है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments