Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तमिलनाडु में हाई अलर्ट, श्रीलंका के रास्ते घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी

तमिलनाडु में हाई अलर्ट, श्रीलंका के रास्ते घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी
, रविवार, 13 जून 2021 (14:41 IST)
चेन्नई। आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक सशस्त्र समूह की धमकी मिलने के बाद तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया जानकारी के अनुसार ये आतंकी श्रीलंका के रास्ते देश में घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने इलाके में सुरक्षा सख्‍त कर दी है।
 
एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा शनिवार शाम को अलर्ट जारी करने के बाद से पुलिस ने कन्याकुमारी, तूतुकुड़ी, रामेश्वरम और चेन्नई में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
 
खुफिया जानकारी के अनुसार, सशस्त्र समूहों को लेकर एक नाव रामेश्वरम तट की ओर आगे बढ़ रही है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि ये आतंकी किस समूह से जुड़े हैं।
 
श्रीलंका से आने वाले जहाजों पर नजर रखने के लिए कोस्टगार्ड द्वारा समुद्र में अधिक नेविगेट करने वाले जहाजों को भी तैनात किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Love Story: ऐसी है कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद की लव स्‍टोरी