Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दक्षिण गुजरात में भारी वर्षा, उमरगाम में 22 इंच बारिश, मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी

Webdunia
मंगलवार, 26 जून 2018 (07:39 IST)
गुजरात में सोमवार को दक्षिणी जिले वलसाड में अति भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। उमरगाम में एक ही दिन में 22 ईंच से अधिक वर्षा हुई जबकि वापी और वलसाड में भी सात ईंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 9 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार  दिन तक शहर में और भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में हाईटाइड की भी चेतावनी दी है। 
 
गुजरात में वर्षा के चलते कई स्थानों पर निचले इलाकों में जलजमाव के अलावा वलसाड के भिलोड़ और संजाण के बीच रेल पटरी के ऊपर पानी भर जाने और मिट्टी बहने के कारण मुंबई-सूरत मुख्य अप लाइन पर सुबह करीब दो घंटे तक परिचालन बाधित रहा। बाद में इस पर नियंत्रित गति के साथ रेलगाड़ियों को गुजारा जा रहा है।
 
राज्य के सूरत, वडोदरा, दाहोद, तापी, भावगनर आदि कई जिलों के कुछ स्थानों पर भी मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी राज्य के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इस बीच वर्षा के जलजमाव के कारण भरूच के राजपारडी में फंसी एक सरकारी बस के 17 यात्रियों को पुलिस ने सुरक्षित ढंग से बचाया।
 
गुजरात और उत्तरी कोंकण इलाके में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बहुत तेज और कहीं-कहीं अतिवृष्टि का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
 
अगले 24 घंटे में उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ और हिस्सों में, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है।
 
इस दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग अलग स्थानों पर भी तेज बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी या बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गर्म हवा चल सकती है।
 
अगले 24 घंटे में उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ और हिस्सों में, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों में, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments