Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कर्नाटक, केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही, देशभर में अब तक 269 की मौत

Webdunia
रविवार, 18 अगस्त 2019 (11:52 IST)
नई दिल्ली/शिमला। देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 269 तक पहुंच गई है जबकि 42 अन्य लापता हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मच गई। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़कें और पुल बह गए। प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फटने तथा भूस्खलन होने से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है तथा कई अन्य घायल हो गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा अवरूद्ध हो गई। केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके चलते उसे बीच में ही रोकना पड़ा।
 
इसी प्रकार बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन होने से यातायात अवरूद्ध है। कैलाश- मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खलन का मलबा आ जाने के कारण प्रभावित हुआ है तथा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है।
 
चंबा बस स्टैंड के पास सड़क धंसने से सड़क यातायात पर बुरा असर पड़ा। चंबा की बंदला पंचायत में घर की दीवार गिरने से दादा और पोती की मौत हो गई। मंडी जिले के बालीचोकी इलाके में सड़क का कुछ हिस्सा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।
 
केरल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा नुकसान : केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केरल में अब तक 115, कर्नाटक में 62, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड और ओडिशा में आठ-आठ तथा हिमाचल प्रदेश में दो तथा आंध्र प्रदेश में नाव डूबने से एक लड़की की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों जान गई है।
 
उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण मकुडी और डिगोली में कुछ लोगों के फंसे होने और कुछ घरों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है। बचाव और निकासी के लिए एसडीआरएफ, रेडक्रॉस, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों को भेजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments