Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में भारी बारिश, सड़कें डूबी, जनजीवन प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (15:38 IST)
Delhi News : दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। कनाट पैलेस से लेकर मिंटो रोड तक कई इलाकों में सड़कें डूब गई। इस वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति दिखाई दी। 

ALSO READ: बारिश और बाढ़ से हाहाकार, उफान पर नदियां, सड़कों पर भरा पानी
शहर में लगातार बारिश के बाद दिल्ली के रवीन्द्र नगर इलाके में गंभीर जलजमाव देखा गया। कनाट पैलेस, अकबर रोड़ समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।
 
 
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई।
 
हिमाचल में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी :  शिमला में मौसम विभाग कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी करते हुए 8-9 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। अत्यधिक भारी बारिश से संबंधित ‘रेड’ अलर्ट एक दिन में 204 मिलीमीटर से अधिक बारिश की संभावना को दर्शाता है।
 
मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 8-9 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है। शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments