Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम अपडेट : बाढ़ से बेहाल बिहार-असम, मौसम विभाग की चेतावनी- भारी हैं अगले 48 घंटे

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2019 (09:16 IST)
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के बाद अब बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। असम में ज्यादातर जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों के दौरान, असम और बिहार में भारी बारिश हुई है और अगले 48 घंटों में दोनों राज्यों में भारी बारिश होगी।
 
बिहार के उत्तरी हिस्सों और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे राज्य के कम से कम 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य में भारी बारिश कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों में तबाही लेकर आई है। कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
 
बाढ़ से परेशान बिहार के 6 जिले : बिहार में शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अररिया और पूर्णिया के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली नदियों ने चंपारण में तबाही मचानी शुरू कर दी है। लालबकेया, बागमती और बूढ़ी गंडक ने चंपारण, शिवहर और मुजफ्फरपुर के कई गांवों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
 
बाढ़ से असम में हाहाकार : ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के पानी से जूझ रहे असम राज्य के ज्यादातर जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
यहां बाढ़ से 7 लोगों के मौत की खबर है। 8.7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार प्रभावित जिलों में धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, चिरांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट, डिब्रूगढ़, नगांव, मोरीगांव, कोकराझार, बोंगाईगांव, बक्सा, सोनितपुर, दर्रांग और बारपेटा शामिल हैं। बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी प्रभावित हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments