Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (22:11 IST)
नई दिल्ली। देशभर में मानसून सक्रिय है। कई राज्यों में बाढ़-बारिश से स्थिति भयावह बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में सक्रिय रहा जबकि हरियाणा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में मानसून कमजोर रहा।
 
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना : स्काईमेट वेदर के मुताबिक सौराष्ट्र और कच्छ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तरी पंजाब, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान दिल्ली, एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
 
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को 8.30 बजे से सोमवार को 8.30 बजे के बीच आंधी- तूफान के साथ बारिश हुई।

 
पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा की तराई वाले अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अरुणाचलप्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, बिहार, तटीय आंध्रप्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments