Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Weather Alert: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
, गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (08:28 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तर और मध्य मध्यप्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।
 
स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। मानसून ट्रफ अब गंगानगर, हिसार, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, हजारीबाग, बांकुरा, कोलकाता से होते हुए पूर्व दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

webdunia
 
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश, तटीय ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली, हरियाणा, दक्षिण पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के एक या दो भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, मध्यप्रदेश, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में हल्की बारिश हुई।
 
भारी बारिश की संभावना: अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तर और मध्य मध्यप्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचलप्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

NEET परीक्षा में कपड़ों के विवाद पर NTA ने कहा, जरूरत पड़ी तो बदलेंगे नियम