Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather update : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप, जानिए कैसा रहेगा देश के अन्य राज्यों का हाल

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (08:56 IST)
नई दिल्ली/ चंडीगढ़। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 5 साल में सबसे अधिक है, वहीं हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और दोनों राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई शहरों में लू से हाल बेहाल, दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
 
विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार को जहां दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान है, वहीं बुधवार को एक पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक 5 दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं, जब लू चली है और यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं। इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे। मंगलवार से बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी भी जारी की गई है।
 
आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए 4 तरह के अलर्ट जारी करता है। 'ग्रीन अलर्ट' में किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। 'येलो अलर्ट' में सतर्क जबकि 'ऑरेंज अलर्ट' में तैयार रहने को कहा जाता है। 'रेड अलर्ट' जारी होने पर कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है।

ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में पारा 42.4 डिग्री तक चढ़ा, पिछले 5 साल में रहा अप्रैल का सबसे गर्म दिन
 
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह भी 72 साल में पहली बार हुआ है कि दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
 
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन शहर का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर स्थानों पर तामपान 42 डिग्री से ज्यादा रहा। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से लू चल रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
 
चंडीगढ़ से प्राप्त खबर के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बोपणी में सबसे अधिक 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य के गुरुग्राम और हिसार में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 
मौसम केंद्र के अनुसार हरियाणा के नारनौल, भिवानी, रोहतक, अंबाला और सिरसा में भी अधिकतम तापमान क्रमश: 43.5 डिग्री,42.5 डिग्री, 43.2 डिग्री,41.2 डिग्री और 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राज्य के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में भी अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2 डिग्री,41.5 डिग्री, 42.6 डिग्री और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहा।
 
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को हरियाणा और पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हालांकि यह राहत अल्पकालिक होगी क्योंकि तीन दिनों के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी।
 
जम्मू से प्राप्त खबर के अनुसार जम्मू में सोमवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा जब तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू शहर में भी सबसे गर्म रात दर्ज की गई जब तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के दौरान औसत से 3.7 डिग्री अधिक था।
 
वैष्णोदेवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में दिन का तापमान औसत से 8.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर हमला, 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments