Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भीषण गर्मी से और बढ़ेगी मुश्किल, कई राज्यों में आज भी लू का अलर्ट

भीषण गर्मी से और बढ़ेगी मुश्किल, कई राज्यों में आज भी लू का अलर्ट
नई दिल्ली , गुरुवार, 24 मई 2018 (10:44 IST)
नई दिल्ली। उत्तरभारत में लू की वजह से पारा चढ़ता ही जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोग परेशान है। तीखी धूप और तेज गर्म हवाओं ने दिन में लोगों का घर से निकलना दुष्वार कर दिया है।
 
देश के कई राज्यों में पारा 44 से 45 बीचे देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर देखा जा रहा है। 
 
बुधवार को राजस्थान का बूंदी लगातार दूसरे दिन भी 48 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजधानी दिल्ली में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली समेत पांच राज्यों में पारा 44 के ऊपर पहुंच गया। वहीं हिसार में भी 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 27 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान ज्यादातर जिलों में पारा 44 और 45 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में पारा 42 से 44 डिग्री के बीच रहा।
 
मध्यप्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में 47 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि राजधानी भोपाल में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे ज्यादा तापमान है।
 
गुना, राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर, सतना, ग्वालियर, दमोह, खंडवा, खरगोन, श्योपुरकलां, शिवपुरी और टीकमगढ़ जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। नौगांव के बाद सर्वाधिक तापमान श्योपुरकलां में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से देश में नौतपा शुरू हो रहा है। माना जाता है कि नौतपे में बेहद तेज गर्मी पड़ती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमेरिकी सेना ने सीरिया पर किया हवाई हमला, सैन्य ठिकानों को बनाया‍ निशाना