Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पिछले 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (07:53 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि मासिक औसत अधिकतम तापमान के हिसाब से 121 साल में इस बार तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा।
 
महीने के लिए अपनी समीक्षा में मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि 1981-2010 की पर्यावरण अवधि में सामान्य 31.24 डिग्री, 18.87 डिग्री और 25.06 डिग्री की तुलना में पूरे देश के लिए मासिक अधिकतम, न्यूनतम और मध्यवर्ती तापमान क्रमश: 32.65 डिग्री सेल्सियस, 19.95 डिग्री सेल्सियस और 26.30 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग ने कहा, '32.65 डिग्री के साथ मार्च 2021 के दौरान अखिल भारतीय औसत मासिक अधिकतम तापमान पिछले 11 साल में सबसे गर्म रहा और पिछले 121 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा। इससे पहले 2010 और 2004 में यह तापमान क्रमश: 33.09 डिग्री और 32.82 डिग्री सेल्सियस रहा था।'
 
मौसम विभाग ने अपनी पूर्व की रिपोर्ट में कहा था कि जनवरी और फरवरी भी मध्यवर्ती और न्यूनतम तापमान के हिसाब से 121 साल में तीसरे और दूसरे गर्म महीने रहे थे।
 
मार्च में देश के कई हिस्से में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 29-31 मार्च के दौरान कई जगहों पर लू चल रही थी जबकि पश्चिम राजस्थान के छिटपुट स्थानों पर ‘भीषण लू’ की स्थिति की थी।
 
विभाग के मुताबिक 30-31 मार्च के दौरान पूर्वी राजस्थान तथा 31 मार्च को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ स्थानों से भी लू चलने की सूचना मिली। 30 मार्च को बारीपदा (ओडिशा) में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित

LAC पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी शुरू, 4 साल से जारी था गतिरोध

आज फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments