Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Haryana Election : हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुए कांग्रेस में शामिल

Haryana Election : हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुए कांग्रेस में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (19:49 IST)
Haryana Kisan Morcha president joins Congress : हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंदर मांढी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मांढी पार्टी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस से जुड़े।
मांढी को बाढड़ा से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि हुड्डा और भान ने मांढी का पार्टी में स्वागत किया। इससे पहले भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।
उन्होंने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भाजपा ने पार्टी में नए-नए शामिल हुए कई लोगों और दलबदलुओं को टिकट दिया है, जबकि उन लोगों की अनदेखी की है, जो वर्षों से काम कर रहे थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हमें जिताइए, लाडकी बहिन योजना की राशि दोगुना कर 3000 कर देंगे