Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बबीता, योगेश्वर, संदीप को भाजपा का टिकट, 78 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

बबीता, योगेश्वर, संदीप को भाजपा का टिकट, 78 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (17:12 IST)
चंडीगढ़। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और महिला पहलवान बबीता फोगाट को भी टिकट दिया, जो कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्‍टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
webdunia

भाजपा ने 78 उम्मीदवारों की पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया है और 2 मुस्लिम उम्मीदवारों पर भरोसा जताया।
webdunia

घोषणा के मुताबिक महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से लड़ेंगीं चुनाव, जबकि योगेश्वर दत्त सोनीपत की बरौदा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
webdunia

हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला को टोहाना से उम्मीदवार बनाया गया है। हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पेहोवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 500 रुपए से ज्यादा लुढ़की