Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सावधान! गोमूत्र में होते खतरनाक बैक्टीरिया, पहुंचा सकते हैं नुकसान

Webdunia
मंगलवार, 11 अप्रैल 2023 (19:29 IST)
नई दिल्ली। हिन्दू समाज में अभी तक आम धारणा यह है कि गोमूत्र के सेवन से लोगों को बीमारियों में भी काफी फायदा होता है, लेकिन ताजा रिसर्च इसके ठीक उलट है। इस शोध के मुताबिक गोमूत्र में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जो इसे उपयोग करने वाले को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह शोध इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्‍यूट (IVRI) ने किया है। 
 
14 घातक बैक्टीरिया : इस रिसर्च के मुताबिक गायों और बैलों के मूत्र में 14 तरह के घातक बैक्टीरिया पाए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह रिसर्च बरेली स्थित आईसीएआर (ICAR) इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्‍यूट द्वारा किया गया है। यह शोध भोजराज सिंह के नेतृत्व में किया गया था। 3 पीएचडी छात्र उनके सहयोगी थे। 
 
इस अध्ययन में पाया गया कि गायों और सांडों (बैल) के मूत्र में एस्चेरिचिया कोलाई की उपस्थिति के साथ ही करीब 14 प्रकार के घातक बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया में पेट में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। 
 
भोजराज सिंह ने बताया कि गाय, भैंस और मनुष्यों के मूत्र के 73 नमूनों का विश्लेषश किया। इसमें यह भी सामने आया कि भैंस के मूत्र में जीवाणुरोधी गतिविधि गायों की तुलना में कहीं ज्यादा थी। एस एपिडर्मिडिस (S Epidermidis) और ई रापोंटिसी (E Rhapontici) जैसे बैक्टीरिया पर भैंस का मूत्र काफी ज्यादा प्रभावी था। 
 
डिस्टिल गोमूत्र बढ़ाता है इम्यूनिटी : हालांकि आईवीआरआई के ही पूर्व निदेशक आरएस चौहान ने टीओआई को बताया कि वे 25 साल से गोमूत्र पर रिसर्च कर रहे हैं। उनका मानना है कि डिस्टल गोमूत्र व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कैंसर और कोविड में भी मदद करता है। चौहान कहते हैं कि यह रिसर्च डिस्टिल गोमूत्र पर नहीं किया गया है, जिसे हम लोगों को उपयोग करने की सलाह देते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments