Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हर घर तिरंगा अभियान : उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के बयान पर क्यों मचा बवाल?

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (11:00 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराने की अपील की है। इस बीच उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिसके घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, हम उसे विश्वास की नजर से कभी देख नहीं पाएंगे। बयान पर बवाल मच गया। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सवाल किया कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है?  
 
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, 'जिसके घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, हम उसे विश्वास की नज़र से कभी देख नहीं पाएंगे। मुझे उस घर का फोटो चाहिए, जिस घर में तिरंगा ना लगा हो। समाज देखना चाहता है उस घर, उस परिवार को कि भारत के सम्मान का भाव किस-किस परिवार में नहीं है।
 
इस पर वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के नए अध्यक्ष बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। मगर उनका बयान बहुत दु:ख पहुंचा गया। किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है? यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई ऐसे लोग रहे हैं, ऐसे संगठन रहे हैं जिनका हम भी आदर करते हैं, जिन्होंने तिरंगे को नहीं फहराया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के 7 साल के राज में 37 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे आ गए। कहां से उन लोगों के पास झंडा खरीदने का पैसा आएगा। मापदंड ऐसा न बनाइए, जिसको कूदने में आपके किसी नागरिक को कठिनाई हो! "जय हिंद- जय तिरंगा"
 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर के नाम रोशन किया

CJI चंद्रचूड़ बोले- वकीलों को युवाओं को उचित वेतन देना सीखना चाहिए

आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा, फर्जी बम धमकियों की सूचना को तत्काल हटाएं

આગળનો લેખ
Show comments