Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

धीरे-धीरे खत्म की जाएगी हज सब्सिडी : नकवी

धीरे-धीरे खत्म की जाएगी हज सब्सिडी : नकवी
मुंबई , रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (07:30 IST)
मुंबई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार हज सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करेगी।
 
नकवी ने कहा, 'उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने 2012 में हज सब्सिडी खत्म करने का निर्देश दिया था। ऐसे में हमने समिति की अनुशंसा के मुताबिक नयी हज नीति में हज सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करने का फैसला किया है।
 
सरकार ने शनिवार को नई हज नीति पेश कर दी, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत देने और समुद्री मार्ग से हजयात्रा के विकल्प पर विचार करने सहित कई कदम सुझाए गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मुकुल रॉय बना सकते हैं नई पार्टी