Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुरुग्राम गोलीकांड : मौत से पहले जज की पत्नी ने खोला था यह राज, जानकर रह जाएंगे सन्न...

Webdunia
मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (12:32 IST)
गुरुग्राम (गुड़गांव)। क्या कोई व्यक्ति मामूली से विवाद में किसी को गोली मार सकता है? आमतौर पर इसका जवाब ना में ही होगा, लेकिन हकीकत में हुआ ऐसा ही है। दरअसल, शनिवार को गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे को गनर महिपाल ने मामूली बात पर गोली मार दी। गनर ने उनके साथ मारपीट भी की थी। 
 
एडिशनल सेशन एवं डिस्ट्रिक्ट जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी ऋतु ने अस्पताल में मौत से पहले बताया था कि उन्हें और उनके बेटे को महिपाल ने ड्राइविंग विवाद में गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि महिपाल और उनके बेटे ध्रुव के बीच कार की चाबी को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते गनर ने दोनों को गोली मार दी। जज की पत्नी ऋतु की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बेटे ध्रुव को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक आर्केडिया मार्केट के बाहर शनिवार को जज के बेटे और गनर के बीच कार ड्राइविंग को लेकर विवाद हुआ था। इससे महिपाल ने आपा खो दिया और वह ध्रुव को गालियां देने लगा। जब कार में पीछे बैठीं ऋतु बीचबचाव के लिए बाहर निकलीं तो गनर ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया।
 
इस बीच ध्रुव ने भी मां को बचाने की कोशिश की, तभी महिपाल ने ऋतु को 2 गोलियां मार दीं। फिर ध्रुव के सिर में गोली मार दी। ध्रुव को महिपाल ने दो और गोलियां मारीं जो कि उसकी गर्दन के पास लगीं। बताया जा रहा है कि चश्मदीदों और मार्केट में लगी सीसीटीवी फुटेज से भी इसी तरह की जानकारी सामने आई है। जज ने महिपाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments