Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर जाएंगे गुजरात, दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक

प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर जाएंगे गुजरात, दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक
, रविवार, 12 सितम्बर 2021 (09:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर जाएंगे। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक होनी है।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है। विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।
 
रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
 
भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है जिसमें अगले मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कौन बनेगा गुजरात का नया मुख्‍यमंत्री, इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...