Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Kashmir के सोपोर में ग्रेनेड हमला, 20 नागरिक घायल

Kashmir के सोपोर में ग्रेनेड हमला, 20 नागरिक घायल
, सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (19:02 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Kashmir) के सोपोर शहर में एक बस स्टैंड पर सोमवार को आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल 20 लोगों में से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को श्रीनगर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यूरोपीय संघ के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के घाटी का दौरा करने से एक दिन पहले यह हमला हुआ है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तिहाड़ में बंद चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, एम्स ले जाया गया