Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विमान यात्रियों की जेब होगी ढीली, 'अतिरिक्त शुल्क' से महंगा होगा विमान का सफर

Webdunia
मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (15:51 IST)
नई दिल्ली। हवाई अड्डों पर व्यस्त समय के दौरान एयरलाइन कंपनियों को स्लॉट के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। 
 
यदि इस प्रस्ताव को मान लिया जाता है तो विमान यात्रियों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि विमानन कंपनियां इस अतिरिक्त शुल्क का बोझ उन पर डाल सकती हैं। 
 
बढ़ते हवाई यातायात तथा घरेलू एयरलाइंस द्वारा अपने बेड़े के विस्तार की वजह से स्लॉट आज एक प्रमुख मुद्दा है। खासकर राष्ट्रीय राजधानी और मुंबई के अड्डों पर व्यस्त समय में स्लॉट को लेकर काफी समस्या आती है। 
 
अब एएआई एयरलाइंस पर व्यस्त घंटों के दौरान स्लॉट के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। 
 
एएआई के चेयरमैन गुरुप्रसाद महापात्रा ने कहा कि यह प्रस्ताव अभी उसके स्तर पर ही है और यह अभी सरकार का निर्णय नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यस्त घंटों में अतिरिक्त शुल्क की व्यवहार्यता तथा तौर तरीकों पर विचार किया जा रहा है। 
 
महापात्रा ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर स्लॉट शुल्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुनिया के विभिन्न हवाई अड्डों पर स्लॉट शुल्क अलग समय पर भिन्न-भिन्न होते हैं। यह कोई नई चीज नहीं है, लेकिन हमारे पास इसको लेकर कोई नीति नहीं है।
 
फिलहाल एयरलाइंस को एक निश्चित हवाई अड्डा शुल्क अदा करना होता है। अलग-अलग शुल्क नहीं होता। हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) हवाई अड्डों पर दी जाने वाली सेवाओं के लिए दरें और शुल्क तय करता है। एएआई 120 से अधिक हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

देहरादून के निकट सुरम्य हिमालयी क्षेत्र में बना लेखक गांव, रामनाथ कोविंद करेंगे उद्घाटन

चक्रवाती तूफान दाना से कैसे निपटा ओडिशा, क्या बोले CM मोहन मांझी?

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पीएम मोदी बोले, भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय

આગળનો લેખ
Show comments