Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सरकार का लोकसभा में जवाब, GSI ने भूस्खलन की 3,782 घटनाओं के आंकड़े किए एकत्र

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (14:53 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में मनोज राजोरिया और सुमेधानन्द सरस्वती के प्रश्न के लिखित उत्तर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने वर्ष 2015 से 2022 तक विभिन्न राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों में आए 3,782 प्रमुख भूस्खलनों के आंकड़े एकत्र किए हैं और इन आंकड़ों से आम जनजीवन एवं आधारभूत ढांचा प्रभावित हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि भूस्खलन के ऐसे आंकड़े मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकारों के अनुरोध पर जीएसआई की मानक प्रचालन प्रक्रिया के अनुसार प्रतिवर्ष किए जाने वाले आपदा पश्चात अध्ययन कार्यक्रम एवं जमीनी जांच के दौरान एकत्र किए गए थे।
 
सिंह ने बताया कि खान मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर जीएसआई ने वर्ष 2015 से 2022 तक विभिन्न राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों में आए 3,782 प्रमुख भूस्खलनों का आंकड़ा एकत्र किया है जिससे आम जनजीवन एवं आधारभूत ढांचा प्रभावित हुआ है।
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 7 वर्षों के दौरान घटित एवं अध्ययन किए गए भूस्खलन के आंकड़ों में केरल में सबसे अधिक 2,239, पश्चिम बंगाल में 376, तमिलनाडु में 196, कर्नाटक में 184, जम्मू-कश्मीर में 184, हिमाचल प्रदेश में 101, अरुणाचल प्रदेश से 48, असम से 169 और मेघालय से 48 घटनाएं सामने आईं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments