Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

G-20: सरकार ने वित्तमंत्रियों की बैठक के बयान में पक्षपातपूर्ण टिप्पणियों को खारिज किया

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (23:21 IST)
नई दिल्ली। भारत के संतुलित रुख ने जी-20 के बाली घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में योगदान दिया और उसने पिछले सप्ताह बेंगलुरु में हुई वित्तमंत्रियों की बैठक में इसी तरह की सहमति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार ने वित्तमंत्रियों की बैठक के बयान में पक्षपातपूर्ण टिप्पणियों को खारिज कर दिया है।
 
उन्होंने जी-20 वित्तमंत्रियों की अध्यक्षता के संक्षिप्त विवरण और निष्कर्ष दस्तावेज पर राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण और प्रेरित टिप्पणियों को भी खारिज कर दिया। शनिवार को वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की जी-20 बैठक यूक्रेन में युद्ध के संदर्भ में रूस और चीन की आपत्तियों के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करने में असमर्थ रही।
 
इसके बजाय वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर की 2 दिवसीय बैठक के बाद जी-20 अध्यक्ष का संक्षिप्त विवरण और निष्कर्ष दस्तावेज जारी किया गया। इसमें युद्ध पर 2 पैराग्राफ थे, लेकिन यह भी जोड़ा गया कि इस पर रूस और चीन की सहमति नहीं थी।
 
किसी विशिष्ट टिप्पणी का उल्लेख किए बिना एक सूत्र ने कहा कि हमने जी-20 वित्तमंत्रियों के अध्यक्ष के सारांश और निष्कर्ष दस्तावेज पर राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण और प्रेरित टिप्पणियों को देखा है। तथ्य यह है कि यह भारत का सुविचारित और संतुलित रुख है जिसने बाली घोषणापत्र को तैयार करने में योगदान दिया।
 
सूत्र ने कहा कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री का यह कथन कि 'यह युद्ध का युग नहीं है', बहुत प्रतिध्वनित हुआ। हमारा प्रयास जी-20 के वित्तमंत्रियों की बैठक में बाली की सहमति को प्रदर्शित करना था। यह अध्यक्ष के सारांश और परिणाम दस्तावेज में व्यक्त किया गया था।
 
कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने मीडिया को एक साक्षात्कार में यूक्रेन पर भारत की प्रारंभिक स्थिति की आलोचना करते हुए सुझाव दिया कि यह असंगत है और विशेष रूप से भारत द्वारा, रूस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के उल्लंघन की निंदा नहीं करने का उल्लेख किया गया।
 
जब जी-20 के वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक में संयुक्त विज्ञप्ति जारी करने में विफल रहने के बारे में पूछा गया तो थरूर ने यूक्रेन पर भारत की स्थिति में विरोधाभास का संकेत दिया। नवंबर में बाली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन ने यूक्रेन संघर्ष को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा था कि 'आज का युग युद्ध का नहीं है।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत में यही संदेश दिया था।।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments