Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गाजियाबाद में अंत्येष्टि स्थल की छत गिरने के मामले में JE समेत 3 गिरफ्तार, भ्रष्टाचार ने लील ली 25 जिंदगियां

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 4 जनवरी 2021 (10:33 IST)
गाजियाबाद। रविवार को अंत्येष्टि स्थल पर एक बुजुर्ग को अंतिम नमन करने वाले 25 व्यक्तियों को यह आभास भी नहीं कि होगा की ये अंत्येष्टि स्थल उनकी कब्र बन जाएगा। उखलारसी श्मशान घाट पर बनी गैलरी के गिरने की यह हदयविदारक घटना में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जबकि कुछ लोगों को छुटपुट चोटें आई हैं। घटना पर सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ और EO, JE और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
ALSO READ: 2 महीने से गायब हैं चीनी अरबपति जैक मा, राष्ट्र‍पति जिनपिंग के निशाने पर है कारोबारी साम्राज्य
इस पूरे मामले पर शासन गंभीर नजर आया और मेरठ मंडल की कमीश्नर अनीता मेश्राम और एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल को जांच का जिम्मा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गैलरी के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और यह निर्माण गत अक्टूबर में हुआ है।
ALSO READ: क्या किसी दबाव में थे सौरव गांगुली? CPI नेता ने किया बड़ा खुलासा
घटिया निर्माण की लिखित शिकायतें भी हुईं, लेकिन ये शिकायतें भ्रष्टाचार की फाइलों में दब गईं। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद दिसंबर में माह में जांच अधिकारियों ने मानकों के अनुरूप निर्माण बताते हुए क्लीन चिट दे दी थी। लगभग 60 लाख रूपये की लागत से यह निर्माण हुआ था। प्रश्न उठता है कि जब गुणवत्ता के मानकों पर निर्माण खरा था तो एक ही बारिश में लेंटर कैसे गिर गया?
मुरादनगर हादसे के लिए ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल सिंह, सुपरवाइजर आशीष और ठेकेदार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुरादनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। यह रिपोर्ट मृतक जयराम के बेटे की तरफ से कराई गई है। पुलिस ने EO, JE और को सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ठेकेदार अजय त्यागी अभी फरार है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग सरकारी कर्मचारी है। 
ALSO READ: America में डरा रहे Corona से मौत के आंकड़े, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया में भयावह स्थिति
मुरादनगर के उखलारसी श्मशान स्थल को देखकर अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता था कि यहां दोयम दर्जे का निर्माण किया गया है। नगरपालिका ने दीवारों पर बेहद सुंदर पेंटिंग और सकारात्मक भाव वाले स्लोगन लिखे गए हैं, जिन्हें पढ़कर-देखकर मन में अच्छे भाव उत्पन्न होते हैं, लेकिन निर्माण के नाम पर मोटी रकम लेकर घटिया निर्माण करवाने वाले इन सकारात्मक भाव को अपने जीवन में नहीं उतार सकें।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments