Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जनरल वीके सिंह का परोक्ष हमला, पाकिस्तान में अब भी सेना का ही शासन

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (18:31 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि नए प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के चुनाव के बाद भी पाकिस्तान में सेना का ही शासन है। उन्होंने खान का नाम लिए बिना कहा कि यह देखना अभी बाकी है कि क्या वे बदलाव ला पाएंगे? विदेश राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद भारत 'देखो और प्रतीक्षा करो' की नीति अपना रहा है।
 
 
पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद सीमा पर घुसपैठ की घटनाओं के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि क्या आपको बदलाव की उम्मीद थी? मुझे नहीं पता। आखिरकार सेना उस व्यक्ति का समर्थन कर रही है। सेना का अब भी शासन है इसलिए हम प्रतीक्षा करें और देखें कि चीजें कैसे चलती हैं। वह व्यक्ति सेना के नियंत्रण में रहता है या उसके नियंत्रण में नहीं रहता है। उन्होंने इमरान खान का नाम नहीं लिया।
 
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता तभी हो सकती है, जब इसके लिए माहौल अनुकूल हो। वे फिक्की द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन स्मार्ट सीमा प्रबंधन के उद्घाटन से इतर बोल रहे थे। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या भारत के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान की ओर से कोई प्रयास किए गए हैं? सिंह ने कहा कि भारत की नीति एकदम स्पष्ट है। बातचीत तब ही हो सकती है, जब माहौल अनुकूल हो।
 
सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर सीमा खोलने के प्रस्तावों की खबरों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत को रास्ता खोलने के संबंध में पाकिस्तान से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। सरकार (पाकिस्तान) की ओर से कुछ भी प्रस्ताव नहीं आया है। यह मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। अगर कुछ भी आता है तो हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
 
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत की सीमा अनूठी है और इसलिए इसे और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक समाधान तैयार नहीं किया जा सकता है। मैदानी इलाकों से लेकर रेगिस्तान और पहाड़ों तथा अन्य इलाकों में सीमा पर एक तरह का समाधान लागू नहीं किया जा सकता है। सीमा सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने के लिए किसी भी समाधान को डिजाइन करते समय इलाके की विविधता को ध्यान में रखना होगा।
 
कार्यक्रम में रक्षा अधिकारियों और विशेषज्ञों के अलावा व्यापार जगत की हस्तियां और सीमावर्ती गांवों के सरपंचों का एक समूह भी शामिल था। इस मौके पर बीडीओ इंडिया के साथ फिक्की द्वारा स्मार्ट सीमा प्रबंधन पर तैयार एक रिपोर्ट जारी की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments