Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

NRC विवाद पर बोले गौतम गंभीर, तो सीएम केजरीवाल को भी दिल्ली छोड़नी पड़ेगी

NRC विवाद पर बोले गौतम गंभीर, तो सीएम केजरीवाल को भी दिल्ली छोड़नी पड़ेगी
, गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (08:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की NRC को लेकर दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी को लेकर की गई टिप्पणी खासी महंगी पड़ती नजर आ रही है। भाजपा नेताओं ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी केजरीवाल पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होता है तो इस तरह उन्हें भी दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।
 
गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि अधूरा ज्ञान, करे परेशान। जानकारी अधूरी हो तो बेवकूफी भरी बातें कर फजीहत नहीं करानी चाहिए। शिक्षा की बात करने वाले अरविंद केजरीवार को इस बात की जानकारी नहीं है की NRC देश से बाहर के लोगों पर लागू होता है। इनके बयान के हिसाब से तो इन्हें भी दिल्ली छोड़ देनी पड़ेगी!
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल से पूछा गया था कि मनोज तिवारी का कहना है कि पत्रकार पर हमले के लिए घुसपैठिए जिम्मेदार है। अत: दिल्ली में NRC लागू होना चाहिए। इस पर दिल्ली के सीएम ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो मनोज तिवारी को सबसे पहले दिल्ली छोड़कर जाना होगा।
केजरीवाल पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि वो अपने ही देश के प्रवासियों को दिल्ली का नहीं समझते हैं, इससे पहले दिल्ली के सीएम रिपब्लिक डे में परेड का विरोध कर चुके हैं।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

6.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया पूर्वी इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी नहीं