Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गगनयान को लेकर ISRO ने बताया अपना प्लान, 2020 में पहली और 2021 में भेजी जाएगी मानवरहित स्पेस फ्लाइट

Webdunia
रविवार, 22 सितम्बर 2019 (11:58 IST)
बेंगलुरू। चन्द्रयान-2 के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) अपने महत्वपूर्ण मिशन गगनयान की तैयारियों में जुट गया है। ISRO चीफ के सिवन ने बताया कि गगनयान प्रोजेक्ट के तहत दिसंबर 2020 में पहली और जुलाई 2021 में दूसरी मानवरहित स्पेस फ्लाइट अंतरिक्ष में भेजी जाएगी। इसरो ने कहा कि चन्द्रयान-2 के बाद अब गगनयान इसरो की प्राथमिकता है।
 
शनिवार को एक कार्यक्रम में इसरो प्रमुख डॉ के. सिवन ने कहा कि तीसरी फ्लाइट दिसंबर 2021 में मानव को लेकर अंतरिक्ष जाएगी। यह अं‍तरिक्ष में भारत का पहला मानव मिशन होगा, जिसे स्वदेशी रॉकेट के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। गगनयान को जीएसएलवी मार्क-3 द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। गगनयान मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2018 में लालकिले से की थी। इस मिशन पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
यात्री अंतरिक्ष में गुजारेंगे 7 दिन : दिसंबर 2021 में गगनयान से 3 सदस्यीय वैज्ञानिकों का एक दल भेजा जाना है, जो कम से कम 7 दिन अंतरिक्ष में गुजारेगा। भारतीय वायुसेना ने ISRO के साथ गगनयान मिशन के लिए दल के सदस्यों और उन्हें प्रशिक्षण के लिए करार किया है। चयनित पायलटों को ट्रेनिंग रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ग्लावकॉस्मोस भेजा जाएगा।
 
चन्द्रयान का कोई असर नहीं : शनिवार को एक कार्यक्रम में सिवन ने कहा कि चन्द्रयान-2 मिशन का असर गगनयान पर नहीं होगा। गगनयान भारत के लिए एक अहम प्रोजेक्ट है, क्योंकि यह मिशन देश की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की क्षमता को बढ़ाएगा। गगनयान से विज्ञान के क्षेत्र में भारत की ताकत और बढ़ेगी। 
(Photo courtesy : Rajya Sabha TV Twitter)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments