Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लगातार 13वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव

लगातार 13वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव
, शुक्रवार, 19 जून 2020 (11:59 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 56 पैसे और डीजल की 63 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई। ईंधन की कीमतों में लगातार 13वें दिन की वृद्धि के बाद अब तक पेट्रोल 7.11 रुपए और डीजल 7.67 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 77.81 रुपए से बढ़कर 78.37 रुपए प्रति लीटर हो गई, वहीं डीजल 76.43 रुपए से बढ़कर 77.06 रुपए प्रति लीटर हो गया। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पूरे देश में की गई है। राज्यों के अलग-अलग स्थानीय कर और वैट की वजह से इनमें अंतर हो सकता है।
 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह लगातार 13वें दिन वृद्धि की गई। 7 जून से अब तक पेट्रोल 7.11 रुपए और डीजल 7.67 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 7 जून से पहले कोविड-19 लॉकडाउन के चलते ईंधन की कीमतों में लगातार 83 दिन तक वृद्धि नहीं हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Fact Check: क्या लद्दाख में ये बैनर लगाकर चीन दे रहा भारत को चुनौती, जानिए सच...