Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारत की रणनीति की जानकारी चीन को दे रहा था

गिरफ्तार पत्रकार राजीव शर्मा सीमा पर भारत की रणनीति की जानकारी चीन को दे रहा था
, शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (20:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (delhi police) ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा (freelance journalist rajeev sharma) सीमा पर भारतीय रणनीति और सैनिकों की तैनाती संबंधी संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर चीन (China) के खुफिया विभाग को दे रहा था।
 
एक संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शर्मा कुछ भारतीय मीडिया संगठनों के साथ-साथ चीन के ग्लोबल टाइम्स अखबार के लिए भी रक्षा मामलों पर लिखता था।
 
पुलिस बताया कि चीनी खुफिया एजेंटों ने कथित तौर पर 2016 में उससे संपर्क किया था। शर्मा कुछ चीनी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में भी था।
उन्होंने दावा किया कि फ्रीलांस पत्रकार को 'गत डेढ़ साल में 40 लाख रुपए मिले। उसे प्रत्येक सूचना के बदले एक हजार अमेरिकी डॉलर (मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से करीब 73 हजार रुपए) मिलते थे। 
webdunia
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सूचना के आधार पर शर्मा को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से रक्षा मंत्रालय के जुड़े गोपनीय दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि शर्मा को फर्जी कंपनी के जरिए बड़ी राशि देने के आरोप में एक चीनी महिला और उसके नेपाली साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मानसून सत्र समय से पहले खत्म होने की संभावना, 30 सांसद निकल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव