Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कई पक्षों से किया परामर्श

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (22:36 IST)
Former President consulted on One Country One Election : देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने की संभावना तलाशने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्योग निकाय और उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों के साथ विचार-विमर्श किया।
 
शुक्रवार को अपनी पांचवीं बैठक में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने समिति के समक्ष एक प्रस्तुति दी, जिसमें एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उद्योग के विचार और इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने समिति को एक ज्ञापन भी सौंपा।
 
पूर्व राष्ट्रपति ने बिहार के मंत्री से की मुलाकात : पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने शुक्रवार को बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने एक साथ चुनाव कराए जाने पर अपनी पार्टी का विचार प्रस्तुत किया। गुरुवार को राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के तहत कोविंद ने लोकसभा में शिवसेना के नेता राहुल शेवाले और अन्य के साथ बातचीत की। नेताओं ने समिति को इस विषय पर अपनी राय से अवगत कराया।
 
कोविंद ने गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, बंबई उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरडी धानुका और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजीत प्रकाश शाह के साथ भी एक साथ चुनाव कराने पर विचार-विमर्श किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments