Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

पॉक्सो मामले में है छेड़छाड़ का आरोप

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 17 जून 2024 (12:32 IST)
Yeddyurappa appears before CID:  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (Yeddyurappa) 'यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण' (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को आपराधिक अन्वेषण विभाग (CID) के समक्ष पेश हुए। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 14 मार्च को दर्ज मामले के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी।

 
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय एक लड़की की मां की शिकायत के आधार पर येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
येदियुरप्पा पर है छेड़छाड़ का आरोप : शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस साल 2 फरवरी को येदियुरप्पा ने यहां डॉलर कॉलोनी में अपने आवास पर मुलाकात के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। येदियुरप्पा (81) ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी, जो उनके खिलाफ साजिश रचने में शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तीसरी बार PM बनने के बाद कल वाराणसी में मोदी, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित