Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

BJP ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा, राधनपुर से लड़ेंगे

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (07:53 IST)
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। पार्टी ने गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर (Alpesh thkor) को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
 
ALSO READ: BJP ने 13 राज्यों की 32 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान
 
2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वे अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी। कांग्रेस छोड़ चुके एक और नेता धवलसिंह नरेंद्रसिंह जाला भाजपा के टिकट पर बायद से चुनाव लड़ेंगे।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : इस बार टूटेगी शिवसेना की परंपरा, चुनावी मैदान में ठाकरे परिवार का चिराग
 
भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया।
 
इन 38 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश, 6 सीटें गुजरात, पांच सीटें केरल, चार सीटें असम, दो-दो सीटें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम तथा एक-एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची
 
उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कहा गया है कि भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : दाना ने छोड़े तबाही के निशान, शुरू हुआ भुवनेश्वर एयरपोर्ट

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

આગળનો લેખ
Show comments