Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित

अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित
, मंगलवार, 17 मार्च 2020 (00:01 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 के तहत प्रदत्त अपने अधिकारों का प्रयोग कर न्यायमूर्ति गोगोई को मनोनीत किया है।

देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति गोगोई पिछले साल 17 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त हुए थे।   मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल करीब साढ़े 13 महीने का रहा। उनकी अगुआई में गत वर्ष 9 नवंबर को 5 न्यायाधीशों की पीठ ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला दिया था।

न्यायमूर्ति गोगोई ने वर्ष 2001 में गौहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2010 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona Virus live updates : भारत में बढ़े कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में सर्वाधिक 38