Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत को पिछले 4 साल में मिला 14 लाख करोड़ रुपए का विदेशी धन

भारत को पिछले 4 साल में मिला 14 लाख करोड़ रुपए का विदेशी धन
, मंगलवार, 29 मई 2018 (09:14 IST)
नई दिल्ली। भारत को पिछले 4 साल में 14 लाख करोड़ रुपए का विदेशी धन प्राप्त हुआ है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए यह जानकारी दी। स्वराज ने यहां कहा कि उनके मंत्रालय के पिछले 4 साल के कुल कामकाज में आर्थिक कूटनीति महत्वपूर्ण तत्व रहा है।


उन्होंने कहा कि भारत को मई 2014 और फरवरी 2018 के बीच विदेशों से 14 लाख करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2010 से 2014 के दौरान मिले विदेशी कोष की तुलना में यह राशि 43 प्रतिशत अधिक है।

स्वराज ने कहा कि उनका मंत्रालय सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कुल मिलाकर विदेश नीति के रुख में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों को दूसरे देशों में सजा से बचाया है और साथ ही संकट वाले क्षेत्रों से हजारों लोगों को निकाला गया है। सुषमा ने कहा कि उनका ध्यान विदेश मंत्रालय को जन केंद्रित मंत्रालय बनाने पर रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर अस्पताल में भर्ती