Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Delhi Weather: दिल्ली-यूपी व अन्य राज्यों में बारिश का अनुमान, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली-यूपी व अन्य राज्यों में बारिश का अनुमान, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली , गुरुवार, 25 मई 2023 (08:38 IST)
India Weather Updates: मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में बारिश (rain) का अनुमान जताया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मीडिया रिपोर्ट (media reports) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है।
 
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्र में मौसम एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को चली तेज हवाओं से पारा लगभग 5 डिग्री नीचे गिर गया है। इसकी वजह से बुधवार को लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।
 
पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। ये मौसमी गतिविधियां धूलभरी आंधी और छिटपुट ओलावृष्टि से जुड़ी होंगी। पश्चिम और मध्य उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पूर्व और पश्चिम राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
 
सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। देश से गर्मी की लहर की स्थिति कम होने की उम्मीद है। भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चुनौतियों को चुनौती देना मेरा स्वभाव, भारत लौटेते ही गरजे PM मोदी, हुआ ग्रैंड वेलकम