Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

2 चक्रवाती प्रणालियों के कारण केरल और असम में बाढ़ ने ढाया कहर, CWC ने जारी की रिपोर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 जून 2024 (00:20 IST)
2 cyclonic systems cause severe flooding in Kerala and Assam : केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने कहा है कि केरल और असम में गंभीर बाढ़ 2 चक्रवाती प्रणालियों के कारण आई है। इसने इस संबंध में निरंतर निगरानी और तैयारी के लिए परामर्श जारी किया है। आयोग ने अपनी बाढ़ स्थिति रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वर्षा और इसके परिणामस्वरूप गंभीर बाढ़ की स्थिति का विवरण दिया गया है। इसमें केरल और असम को सबसे अधिक प्रभावित बताया गया है।
ALSO READ: Weather Update : देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी, 3 महीने में 56 लोगों की मौत
अरुणाचल प्रदेश के ऊपर बनी एक चक्रवाती स्थिति और बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज़ हवाएं असम, मेघालय और सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश लेकर आई हैं। दक्षिण केरल के अपतटीय क्षेत्र में एक चक्रवात उत्पन्न होने के कारण केरल में भारी वर्षा हुई है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने और अधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिसकी वजह से दोनों क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। परामर्श में कहा गया है कि असम में सुबनसिरी, जियाभराली और कोपिली जैसी प्रमुख नदियों में उफान से तिनसुकिया, दरांग और नलबाड़ी जैसे जिले प्रभावित हो रहे हैं।
 
हालांकि बराक जैसी कुछ नदियों में जलस्तर में कमी देखी जा रही है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। परामर्श में कहा गया है कि केरल में अत्यंत भारी बारिश हुई है जहां उडुम्बन्नूर में 23 सेमी और उरुमी में 14 सेमी बारिश दर्ज की गई है। कोट्टायम और पूंजर में 11 सेमी बारिश हुई, जबकि वदावथुर में 10 सेमी बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Updates: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, बारिश का इंतजार
केंद्रीय जल आयोग ने मुवत्तुपुझा, गायत्री, थोडुपुझा, भरतपुझा, काबिनी, करुवन्नूर और पेरियार सहित राज्यभर की कई नदियों में संभावित जल स्तर बढ़ने की चेतावनी दी है। आईएमडी का अनुमान है कि त्रिशूर, कोझिकोड, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जैसे जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी।
 
सीडब्ल्यूसी ने विशेष रूप से असम और केरल में संभावित बाढ़ को लेकर निरंतर निगरानी और तैयारी की सलाह दी है। बाढ़ की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और अधिक विवरण तथा अद्यतन जानकारी केंद्रीय जल आयोग एवं आईएमडी वेबसाइट पर उपलब्ध है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments