Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Assam Flood : असम में बाढ़ से हालात और बिगड़े, 22 जिलों के 3.40 लाख लोग प्रभावित

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (00:22 IST)
Situation serious due to floods in Assam : असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को और खराब हो गई, जिससे 22 जिलों में 3.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है। 65,035 लोगों के प्रभावित होने के साथ माजुली सबसे अधिक प्रभावित जिला है।

एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों में करीब 3.07 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। हालांकि इस वर्ष बाढ़ जनित घटनाओं में मौत के मामलों की संख्या 15 बनी हुई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र नदी राज्य के धुबरी, गोलपाड़ा, गुवाहाटी, तेजपुर और नेमतीघाट के साथ-साथ दिसांग, बुरिडीहिंग और सुबनसिरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
इसके मुताबिक, बाढ़ के कारण कुल 3,40,937 लोग प्रभावित हैं। बुलेटिन के अनुसार, 65,035 लोगों के प्रभावित होने के साथ माजुली सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जिसके बाद गोलपाड़ा (58,439), मोरीगांव (44,181), विश्वनाथ (36,671), शिवसागर (28,669) और लखीमपुर (24,594) का स्थान है।
 
कुल मिलाकर 1,308 लोगों ने 153 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि प्रभावित जिलों के अधिकारी 150 वितरण केंद्रों के माध्यम से राहत वितरित कर रहे हैं। वन विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि ओरांग राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में 44 शिविरों में से 13 और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 शिविर जलमग्न हो गए हैं।
 
दरांग और उदलगुड़ी जिलों में तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दरांग, धुबरी, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रो, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव और उदलगुड़ी जिलों में 33 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments