Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बाढ़ से त्राहिमाम, क्या आपने भगवान को देखा है? (वीडियो)

बाढ़ से त्राहिमाम, क्या आपने भगवान को देखा है? (वीडियो)
, शनिवार, 10 अगस्त 2019 (18:45 IST)
भगवान की सबसे सुंदर रचना इंसान है। कभी-कभी इंसान ऐसा कुछ काम कर देता है, जिससे उसमें भगवान की झलक दिखाई देने लगती है। ऐसा ही कुछ बाढ़ में फंसी एक महिला को उस भारतीय सेना के सेना के जवान में दिखाई दिया कि उसने जवान के पैर छू लिए। यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कैप्शन बना- 'क्या आपने भगवान को देखा है।'
 
महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। महाराष्ट्र की बात करें तो सांगली, कोल्हापुर, पुणे, मुंबई में बारिश से लोग परेशान हो रहे हैं।
 
चारों ओर ही पानी-पानी नजर आ रहा है। भीषण बरसात के चलते पिछले तीन दिनों में ही दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। पिछले एक सप्ताह से हो रही बरसात के चलते लगभग पूरा पश्चिम महाराष्ट्र बाढ़ की चपेट में आ गया है। कोल्हापुर और सांगली पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रहे हैं, तो पुणे और सातारा में भी बाढ़ का असर है।
 
बाढ़ में फंसे इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें निभा रही हैं। भारतीय सेना के जवान बिना जान की परवाह किए बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लोगों को राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।
 
महाराष्ट्र में जब बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का काम किया जा रहा था तो बोट में फंसी महिला को अपनी जान बचाने वाले सेना के जवान में भगवान दिखाई दिया और उसने दोनों हाथों से उसके पैर छू लिए। आखिर कहा भी गया है कि अपने कर्म को पूर्ण निष्ठा के साथ करना भी ईश्वर की सच्ची भक्ति है। 
(Video courtesy: Facebook)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान ने दिखाई हरी झंडी