Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केरल में पटरी पर लौट रही है जिंदगी, बेघरों के पुनर्वास पर ध्यान

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (15:12 IST)
तिरुवनंतपुरम। भयानक बाढ़ और भूस्खलन के बाद केरल में जिंदगी सामान्य पटरी पर वापस लौटने लगी है, लेकिन राज्य में अब भी राहत शिविरों में 10.40 लाख लोग रह रहे हैं। बाढ़ की वजह से बेघर हुए लोगों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। देश-विदेश से लोग राज्य की मदद करने के लिए सूबे को नकद राशि और जरूरी सामानों की मदद कर रहे हैं।

इसके अलावा लोग सीधे मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में भी नकद राशि जमा कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल रात तक कुल 539 करोड़ रुपए की राशि जमा हो चुकी है। राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घरों में वापस लौटने लगे हैं, लेकिन राज्य के 2770 शिविरों में अब भी 10.40 लाख लोग रह रहे हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब तक पिछले कुछ दिनों में करीब पांच लाख लोग अपने घर जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कल राज्य के विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया और बताया कि राज्य सरकार अब प्रभावित लोगों के पुनर्वास और प्रदेश के दोबारा निर्माण पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। राज्य में सफाई प्रक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि सफाई अभियान पहले से ही शुरू है और अब तक 37000 से ज्यादा कुएं और 60000 से ज्यादा घर साफ किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा, बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करके हम ओणम त्योहार का उत्सव मनाएंगे। उन्होंने लोगों को मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं कि लोगों को बाढ़ से क्षति पहुंचे घरों के पुनर्निर्माण के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments